Birthday Puja मुंबई (भारत)
Birthday Puja. Mumbai, Maharashtra (India). 21 March 1979. [Hindi Transcript] आज …. (inaudible-Shri Mataji is describing what day it was) है। मेरा मन उमड़ आता है। आज तक लगातार बम्बई में ही ये जन्मदिवस मनाया गया। बम्बई में बहुत मेहनत करनी पड़ी है, सबसे ज्यादा बम्बई पर ही मेहनत की। लोग कहते भी हैं कि,”माँ, आखिर बम्बई में आपका इतना क्या काम है?“ पहले तो यहाँ पर रहना ही हो गया था, लेकिन बाद में भी बम्बई में काम बहुत हो सकता है, ऐसा मुझे लगता है। हालांकि बम्बई पे कुछ छाया सी पड़ी हुई थी। अभी दिल्ली में थोड़ा सा भी काम बहुत बढ़ जाता है| देहातों में भी बहुत काम हुआ है, हजारों लोग पार हो गये हैं, इसमें कोई शक नहीं। लंडन (London) जैसे शहर में भी बहुत काम हुआ है। लेकिन बम्बई के लोगों पे कुछ काली छाया सी पड़ी हुई है। मेरे ख्याल से पैसे के चक्कर बहुत जरुरत से ज़्यादा, बम्बई के लोगों में हैं। बड़ी आश्चर्य की बात है कि बम्बई में सालों लगातार मेहनत की है हमने, और सबसे कम सहजयोगी बम्बई शहर में हैं। इसका कोई कारण समझ में नहीं आता है। बहुत बार मैं सोचती हूँ और जब लोग मुझ से पूछते हैं कि, “माँ, आप बम्बई पे इतना क्यों अपना समय देती हैं? आखिर बम्बई में कौनसी बात है?” हालांकि शहरों से मैं बहुत घबराती हूँ। शहरों के लिए तो ठग लोग काफ़ी तैयार हो गये क्योंकि आप की जेब में पैसे हैं और ठग आपको ठगना चाहते हैं। Read More …