Shri Krishna Puja – Witness State Campus, Cabella Ligure (Italy)

श्री कृष्ण पूजा। कबेला लिगर (इटली), 16 अगस्त 1998 आज हम श्री कृष्ण पूजा करने जा रहे हैं। श्री कृष्ण की शक्ति के बारे में यह एक बहुत महत्वपूर्ण बात है कि, यह आपको एक साक्षी भाव प्रदान करती है। यह बहुत महत्वपूर्ण इसलिए भी है क्योंकि कलियुग और पूर्ण भ्रमित जीवन मूल्यों के इस समय में, सभी प्रकार की उथल-पुथल, इस से बाहर निकलने  के लिए एक बहुत ही जटिल स्थिति बनाती है। साक्षीभाव की अवस्था ध्यान के माध्यम से ही संभव है। आप निर्विचारिता में पहुँच जाते हैं। यह दोनों  संयुक्त है। अब साक्षी अवस्था एक ऐसी अवस्था है जहाँ आप कोई प्रतिक्रिया नहीं करते। यदि आप प्रतिक्रिया करते हैं, तो समस्या शुरू होती है। यह समझना बहुत सरल है कि हम अपने अहंकार या अपने कंडीशनिंग के कारण प्रतिक्रिया करते हैं। अन्यथा प्रतिक्रिया करने का कोई और कारण नहीं है। कोई भी। अब, उदाहरण के लिए, यहां एक सुंदर कालीन है। जैसे ही मैं इसे देखती हूं – अगर मैं अपने अहंकार का उपयोग करुं तो मैं सोचना शुरू कर दूंगी , “अब, उन्हें यह कहाँ से मिला? उन्होंने इसका कितना भुगतान किया? ” यह पहली प्रतिक्रिया है। फिर आप इस से आगे भी जा सकते हैं। क्रोध आ सकता है। ”वो इतना अच्छा कालीन क्यों लाए? इसे यहां लगाने की क्या जरूरत थी? ” इस प्रकार एक के बाद एक विचार चलता रहता है। अब अगर मैं अपनी अनुकूलताओं से इन चीजों को देखूँ, तो मैं कहूंगी कि यह रंग कृष्ण पूजा के लिए उपयुक्त नहीं है। इस Read More …