What is the difference between Sahaja Yoga and other yogas? Milan (Italy)

                              सहज योग और अन्य योग में अंतर  मिलान, 6 अगस्त 1989 मैं सत्य के सभी साधकों को नमन करती हूं। आप यहां सत्य को महसूस करने के लिए आये हैं। न की केवल मानसिक रूप से इसकी अवधारणा करने। अब,  एक प्रश्न है, कल लोगों ने पूछा कि सहज योग और अन्य योगों में क्या अंतर है। इन सभी योगों को पतंजलि नामक एक संत ने बहुत पहले लिख दिया था। और उन्होंने इसे आठ पहलुओं वाला अष्टांग योग, अष्टांग कहा। उनका अस्तित्व हजारों साल पहले हुआ था, और उस समय हमारे पास एक प्रणाली थी जिसमें छात्र किसी प्रबुद्ध आत्मा, एक गुरु, सतगुरु के अधीन अध्ययन करने के लिए विश्वविद्यालय में जाते थे। तो, योग अर्थात परमात्मा के साथ मिलन के आठ पहलू हैं। तो, पहला उन्हें जिस रूप में मिला ‘यम’ है। यम, नियम। यम पहले हैं जिसमें उन्होंने लिखा है कि हमें अपने श्वसन को ठीक करने के लिए या अपने दुर्व्यवहार को नियंत्रित करने के लिए क्या करना चाहिए। तो उसमें से एक तिहाई आसन हैं जहां आप किसी विशेष प्रकार की समस्या के लिए शारीरिक व्यायाम करते हैं। लेकिन वह हठ योग नहीं है। हठ योग एक पूर्ण पतंजलि योग शास्त्र है, योग – अर्थात पूर्ण पतंजलि योग शास्त्र है। आसन या शारीरिक व्यायाम के ये अभ्यास बहुत छोटा भाग हैं, उनमें से एक का चौबीसवां भाग हैं। ‘ह’ और ‘ठ’, ह का अर्थ है सूर्य और ठ का अर्थ है चंद्रमा। अतः हठ योग में दोनों का विचार किया गया है। क्योंकि हमारा अस्तित्व Read More …

Talk to Sahaja Yogis: The Time of Destruction Milan (Italy)

                    “विनाश की बेला”  सहज योगियों से बात   इटली, १९८४, सितंबर, १८  श्री माताजी : धुआँ। धुएं की तरह। सहज योगी: “फुमो”। श्री माताजी: और यह कितनी बेतुकी जगह है। और हैरानी की बात यह भी है कि हर 28 मिनट में एक जगह धरती मां से हर 28 मिनट में पानी निकलता है। यह ठीक 28 मिनट के बाद फव्वारे की तरह निकल पड़ता है। यह एक बहुत ही मज़ेदार जगह है और बहुत सारी सल्फर है, वहाँ बहुत सारा सल्फर है। बस गंधक के बुलबुले निकल रहे है, आप देखते हैं कि अचानक कहीं से पानी उंडेले जाने की तरह गर्म पानी निकल रहा है। क्या आप ऐसी जगह की कल्पना कर सकते हैं? अब, एंडीज एक और स्थान है। एंडीज एक ऐसा प्रकार है जो झटके देगा, भूकंप देगा। यह बहुत सारे भूकंप देगा और इसमें बहुत सारा सोना भी है क्योंकि यह एक दायाँ पक्ष है, बहुत सारा सोना है और यह बहुत सारे भूकंप देगा। जब विनाश की यह बारी आएगी, तो इसका उपयोग भूकंप के रूप में किया जाएगा। वे करेंगे, यह भूकंप के रूप में कार्य करेगा। अमेरिका वह पूरा हिस्सा है, ऊपर से नीचे तक यह सब एंडीज है। और वह सब बिखर जाएगा। तो विनाश के समय ये दोनों बल अधिक कार्य करेंगे। ऐसे में इससे सावधान रहने की जरूरत है। क्योंकि, आप देखिए, बोलीविया, पेरू और इन सभी जगहों पर, ये लोग यहाँ से गए। उन्होंने इनमें से बहुत से लोगों को मार डाला। इनमें से कई जातियों को पूरी तरह Read More …