Easter Puja: Materialism Ashram of Pichini, Rome (Italy)

1987-04-19 ईस्टर पूजा वार्ता, भौतिकवाद, रोम आश्रम, रोम, इटली, डीपी आप सभी को ईस्टर की शुभकामनाएँ! आज का दिन महान दिन है। जब ईसा मसीह के पुनरुत्थान का उत्सव  मनाने हेतु रोम में आकर अब हमें ईसाई धर्म का पुनरुत्थान करना है, जो ईसा मसीह के पुनरुत्थान की विपरीत दिशा में बढ़ रहा है। जैसा कि आप जानते हैं कि ईसा मसीह केवल चैतन्य थे, लेकिन वे  चैतन्य-रूपी शरीर में आए। उनका सम्पूर्ण  शरीर चैतन्य का बना हुआ था, और उन्होंने स्वयं को पुनर्जीवित किया दुनिया को यह दिखाने के लिए आप स्वयं को पुनर्जीवित भी कर सकते हैं, यदि आप अपने शरीर को चैतन्य से भर लें। भौतिक पदार्थ और आत्मा के बीच हमेशा संघर्ष होता है। मानव जीवन में जो हम देखते हैं भौतिक पदार्थ सदैव  आत्मा को अपने अधीन करने का प्रयत्न  कर रहे हैं और इस तरह हम अपने पुनरुत्थान में असफल हो जाते हैं। हम अपने पुनरुत्थान में असफल होते हैं क्योंकि हम भौतिकता के लिए राज़ी होते हैं। हम जड़ वस्तुओं से आए हैं – उसमें वापस जाना आसान है। परंतु सभी ईसाई राष्ट्रों ने भौतिक विकास अपना लिया है – भौतिकता के साथ पहचान, न कि जड़ वस्तुओं से उच्च बनाने का कार्य। हम ग़लत क्यों हो गए हैं क्योंकि भौतिक पदार्थ हमारे लिए अधिक महत्वपूर्ण हो गए हैं । हमारा इस जड़ता के साथ इतना तादात्म्य बनता जा रहा है,  हमारे शरीर के साथ, और वे सब जो  हमारे लिए भौतिक पदार्थ हैं। लोग भौतिक चीज़ों को लेकर बहुत चिंतित हैं। मैं Read More …