Navaratri Puja Geneva (Switzerland)

(नवरात्रि पूजा, देवी देवता आपको देख रहे हैं (आर्जियर जिनेवा ( स्विटजरलैंड), 23 सितंबर 1990) इन नौ दिनों में देवी को रात के समय अपने बच्चों की नकारात्मकता के प्रभावों से रक्षा करने के लिये राक्षसों से युद्ध करना पड़ता है। एक ओर तो वह प्रेम व करूणा का अथाह सागर हैं तो दूसरी ओर वह शेरनी की तरह अपने बच्चों की रक्षा करती हैं। पहले के समय में कोई ध्यान धारणा नहीं कर पाता था, परमात्मा का नाम नहीं ले पाता था और न ही आत्म-साक्षात्कार के विषय में सोच पाता था। लेकिन आज जो यहां बैठे हुये हैं …. आप लोग तो उन दिनों भी यहीं थे… आप लोगों को तो इसी दिन के लिये बचाया गया है ताकि आप अपने आत्म साक्षात्कार को प्राप्त कर लें। उन दिनों में देवी का रूप माया स्वरूपी नहीं था। वह अपने वास्तविक स्वरूप में थीं जो उनके भक्तों के लिये भी अत्यंत विस्मयकारी था। सबसे पहले तो उनकी रक्षा की जानी थी। अतः जिस प्रकार से माँ अपने बच्चे को नौ महीने तक गर्भ में धारण करती है, इन नौ महीनों में …. या मान लीजिये नौ युगों में… आप सब की पूरी तरह से रक्षा की जाती रही है और फिर दसवें माह में आपको जन्म दिया गया है। यह जन्म भी हमेशा नौ महीनों के सात दिन बाद दिया गया है। इसके परिपक्व होने तक कुछ समय तक इंतजार किया गया। अतः नवरात्रि का दसवां दिन वास्तव में आदि-शक्ति की पूजा का है तो आज हम सचमुच आदि-शक्ति Read More …

Shri Ganesha Puja, Switzerland 1989 (Switzerland)

Shri Ganesha Puja, Les Diablerets (Switzerland), 8 August 1989. आज आप सब यहां मेरी श्रीगणेश रूप में पूजा के लिये आये हैं। हम प्रत्येक पूजा से पहले श्रीगणेश का गुणगान करते आये हैं। हमारे अंदर श्रीगणेश के लिये बहुत अधिक सम्मान है क्योंकि हमने देखा है कि जब तक अबोधिता के प्रतीक श्रीगणेश को हम अपने अंदर जागृत नहीं करते तब तक हम परमात्मा के साम्राज्य में प्रवेश नहीं कर सकते हैं। परमात्मा के साम्राज्य में बने रहने के लिये और श्रीगणेश के आशीर्वादों का आनंद उठाने के लिये भी हमारे अंदर अबोधिता का होना अत्यंत आवश्यक है। अतः हम उनकी प्रशंसा करते हैं और वे अत्यंत सरलता से प्रसन्न भी हो जाते हैं। सहजयोग में आने से पहले हमने जो कुछ गलत कार्य किये हों उनको वे पूर्णतया क्षमा कर देते हैं क्योंकि वे चिरबालक हैं। आपने बच्चों को देखा है, जब आप उन्हें थप्पड़ लगा देते हैं …. उनसे नाराज हो जाते हैं लेकिन वे इसको तुरंत भूल जाते हैं। वे केवल आपके प्रेम को याद रखते हैं और जो कुछ भी बुरा आपने उनके साथ किया है उसे वे याद नहीं रखते। जब तक वे बड़े नहीं हो जाते तब तक वे अपने साथ घटी हुई बुरी बातों को याद नहीं रखते। जबसे बच्चा माँ की कोख से जन्म लेता है उसे याद ही नहीं रहता कि उसके साथ क्या क्या हुआ है लेकिन धीरे-धीरे उसकी याददाश्त कार्यान्वित होने लगती है तो वह चीजों को अपने अंदर याद करने लगता है। परंतु प्रारंभ में उसे उसके साथ Read More …

Shri Fatima Puja Saint-George (Switzerland)

श्री फ़ातिमा पूजा, स्विट्ज़रलैंड, सेंट जॉर्ज, 14 अगस्त 1988  आज हम पूजा करने जा रहें हैं, फ़ातिमा बी की, जो प्रतीक थी गृहलक्ष्मी का, और इसीलिए हम पूजा करने जा रहे हैं, हमारे अंदर स्थित गृहलक्ष्मी तत्व की। जैसे एक गृहिणी को हर कार्य पूर्ण करना होता है, सब कुछ घर परिवार में और फिर ही वह स्नान के लिए जाती है, उसी प्रकार आज सुबह हमें भी बहुत सारे कार्य करने थे और फिर ही हम आ सके आपकी पूजा के लिए क्योंकि आज घर की गृहिणी के बहुत से कार्य थे। तो हमें उन्हें पूर्ण करना था एक अच्छी गृहिणी की तरह।  अब, गृहलक्ष्मी का तत्व परमात्मा द्वारा निर्मित और विकसित किया गया है। यह मनुष्य की रचना नहीं है और जैसे आप जानते हैं कि यह विद्यमान है, बायीं नाभि में। यह गृहलक्ष्मी ही हैं जो प्रस्तुत हुई हैं फ़ातिमा के जीवन में, जो कि मोहम्मद साहब की बेटी थी। अब वह सदैव जन्म लेती हैं, एक गुरु से संबंध में, जो कि कौमार्य का है, पवित्रता का है। तो वह एक बहन के रूप में आती हैं या फिर वह एक बेटी के रूप में आती हैं। अब फ़ातिमा के जीवन की सुंदरता यह थी कि, मोहम्मद साहब की मृत्यु के पश्चात, हमेशा की ही तरह कट्टरपंथी लोग थे, जिन्होंने सोचा कि वे धर्म को अपने हाथों में ले सकते हैं और इसे एक अत्यंत ही कट्टर वस्तु बना सकते हैं। और ध्यान उस कदर नहीं दिया गया व्यक्ति के उत्थान पर।  यहाँ तक कि मोहम्मद Read More …

Shri Rama Puja: Dassera Day Les Avants (Switzerland)

                        श्री राम पूजा  लेस अवंत्स (स्विट्जरलैंड), 4 अक्टूबर 1987। आज हम स्विट्जरलैंड में दशहरा दिवस पर श्री राम के राज्याभिषेक का जश्न मना रहे हैं। दशहरा दिवस पर कई बातें हुईं। सबसे खास बात यह थी कि इसी दिन श्री राम का राजा के रूप में राज्याभिषेक हुआ था। इसी दिन उन्होंने रावण का वध भी किया था। कई लोग कह सकते हैं कि ऐसा कैसे हो सकता है कि उन्होंने रावण को मारा और उसी तारीख को उनका राज्याभिषेक हुआ? उन दिनों भारत में, हमारे पास सुपरसोनिक हवाई जहाज़ थे और, यह एक सच्चाई है, और हवाई जहाज़ का नाम पुष्पक था, जिसका अर्थ है फूल। इसे पुष्पक कहा जाता था और इसकी एक ज़बरदस्त गति होती है। तो रावण का वध करने के बाद वे अपनी पत्नी के साथ अयोध्या आए और उसी दिन उनका राज्याभिषेक हुआ। नौवें दिन, उन्होंने अपने हथियारों के लिए शक्ति, सामर्थ्य प्राप्त करने के लिए देवी की पूजा की और दसवें दिन उन्होंने रावण का वध किया। तो आप अंदाजा लगा सकते हैं कि श्री राम और उनके राज्य के समय कितने उन्नत लोग थे। कारण यह था कि राजा एक अवतार था; ऐसा भी की वे एक कल्याणकारी  राजा थे जैसा कि सुकरात ने वर्णित किया था। श्री राम की कहानी आदि से अंत तक बहुत दिलचस्प है और अब हमारे पास भारत में हमारे टेलीविजन द्वारा की गई उनके बारे में एक सुंदर श्रृंखला है, जो बहुत अच्छी कीमत पर बेची जाती है, हो सकता है कि जब आप वहां आएं Read More …

Shri Krishna Puja: The Six Enemies And False Enemies Hostellerie am Schwarzsee, Plaffeien (Switzerland)

श्री कृष्णा पुजा श्वार्जसी (स्विट्जरलैंड), 23 अगस्त 1986। श्री कृष्ण हमारे विशुद्धि चक्र में निवास करते हैं। इस चक्र में वे श्रीकृष्ण के रूप में विराजमान हैं। बाईं ओर, उनकी शक्ति, विष्णुमाया, उनकी बहन, निवास करती हैं। वहाँ वे गोपाल के रूप में निवास करते हैं, जैसे वे गोकुल में रहने वाले बालक के रूप में खेलते थे। दाहिनी ओर वे द्वारिका में शासन करने वाले राजा श्री कृष्ण के रूप में निवास करते हैं। ये हमारे विशुद्धि चक्र के तीन पहलू हैं। जो लोग अपने दाहिने पक्ष का इस्तेमाल दूसरों पर हावी होने के लिए करते हैं, अपनी आवाज का इस्तेमाल लोगों को नीचा दिखाने के लिए करते हैं, अपना अधिकार दिखाने के लिए, लोगों पर चिल्लाते हैं, ये वही लोग हैं जो दाहिने पक्ष से प्रभावित होते हैं। जब दाहिना भाग पकड़ा जाता है, भौतिक पक्ष पर, आपको एक बहुत बड़ी समस्या होती है क्योंकि दायां हृदय अपने प्रवाह को ठीक से नहीं कर पाता है। परिणाम में आपको दमा और ऐसी ही सभी बीमारी कहते हैं, लेकिन विशेष रूप से जब दाहिना ह्रदय पिता की समस्या से प्रभावित होता है। बाईं ओर विष्णुमाया है, बहन का रिश्ता है। जब बहन, जो आपका शुद्ध संबंध है, उसे बहन के रूप में मान्यता नहीं दी जाती है, जब किसी व्यक्ति का महिलाओं के प्रति रवैया भोग और वासना का होता है, तो वह बायीं विशुद्धि विकसित करता है। जब वह बायीं विशुद्धि की समस्या को बहुत दृढ़ता से विकसित करता है, और यदि उसके पास खराब आज्ञा है, या Read More …

Talk about Shri Krishna (before the dinner) Hostellerie am Schwarzsee, Plaffeien (Switzerland)

शाम की बात, श्री कृष्ण पूजा संगोष्ठीश्वार्जसी (स्विट्जरलैंड), 23 अगस्त 1986। तो हमने फैसला किया… [माइक्रोफ़ोन थोड़ा और आगे लाया जाना चाहिए ], हमने अपने शाम के खाने के बाद पूजा करने का फैसला किया है क्योंकि श्री कृष्ण रात में लगभग बारह बजे पैदा हुए थे,जबकि मेरा जन्म भी दिन के समय बारह बजे पैदा हुआ था, श्री राम के साथ भी ऐसा ही। और क्राइस्ट का जन्म भी रात के बारह बजे हुआ था। मैंने आपको बताया है कि आज मैं आपको गीता के बारे में बताने जा रही हूं। वह कृष्ण के जीवन का दूसरा भाग है। यह इतना अलग और विविध है कि कुछ लोग, हमेशा की तरह बुद्धिजीवी, कहते हैं कि गोकुल में एक बच्चे के रूप में खेलने वाले कृष्ण द्वारिका के राजा कृष्ण से अलग थे। तो जब वे द्वारिका के राजा बने, तो पांडव और कौरवों के बीच युद्ध हुआ, एक पक्ष अच्छे लोगों का प्रतिनिधित्व करता था, दूसरा पक्ष बुरे लोगों का प्रतिनिधित्व करता था। इसलिए वे उनसे पूछने आए कि क्या वह उनकी तरफ से शामिल होंगे। तो उन्होंने कहा, “मेरे पास मेरी सेना है और मैं स्वयं हूं, इसलिए जो कुछ भी आप चुनते हैं वह आप पा सकते है।” तो कौरवों ने कहा, “हम आपकी सेना लेंगे,” लेकिन पांडवों ने कहा, “हम आपको पाना चाहेंगे।” और इस तरह युद्ध शुरू हुआ और युद्ध में उनका सबसे बड़ा शिष्य पांडवों में से एक नामअर्जुन था। और अर्जुन ने उन्हे अपने पक्ष से लड़ने के लिये पुछा। उन्होंने कहा, “मैं Read More …

Morning of Shri Krishna Puja seminar Hostellerie am Schwarzsee, Plaffeien (Switzerland)

कृष्ण पूजा संगोष्ठीश्वार्जसी (स्विट्जरलैंड), 23 अगस्त 1986। आज आप सभी को यहां श्री कृष्ण पूजा करने के लिए एकत्रित देखकर बहुत आनंद और खुशी हो रही है। क्या तुम मुझे वहाँ सुन पा रहे हो? नहीं? सुन नहीं सकते। ग्रेगोइरे: फिल, क्या आप वापस जोड़ सकते हैं … श्री माताजी : इतने सारे सहजयोगियों को यहाँ एकत्रित देखकर, मुझे यकीन है कि शैतान बहुत पहले भाग गया होगाऔर कारवां चला गया होगा, लेकिन मुझे आशा है कि हम इसके बारे में जागरुक हैं और हमअपनी पकड़ के बारे मेअपने डर, अपने अतीत और अबतक के अपने कृत्य के बारे में भूल जाते हैं।अचानक मेरी उपस्थिति में, मुझे लगता है, लोग अपराध की भावना में आ जाते हैं। मैं यहां आपको शांत करने के लिए, आपको शुद्ध करने के लिए, आपको सुंदर बनाने के लिए हूं ना की दोषी महसूस करवाने के लिए। दरअसल, जब हम अपने आप को देखना शुरू करते हैं, तो पहली चीज जो हम देखते हैं, वह यह है कि आज्ञा में एक अवरोध है, लेकिन आज्ञा में यह रुकावट सबसे बुरी चीज है जो हमारे साथ हो सकती है क्योंकि यह कुंडलिनी का द्वार है। वह विशुद्धि तक पहुँचती है, ठीक है, और जब उसे आगे बढ़ना होता है, तो यह आज्ञा उसे रोक देती है। इसलिए हमे बायें विशुद्धि ग्रस्तता है, हमारे पास सभी विशुद्धि समस्याएं हैं। प्रवाह नहीं हो सकता। इसके अलावा, यह उन कारणो मे से एक है जिन से कि हम दोषी महसूस करते हैं – बायीं विशुद्धि के कारण। यह एक Read More …

6th Day of Navaratri, Complete dedication Weggis (Switzerland)

Navaratri puja. Weggis (Switzerland), 19 October 1985 आज नवरात्रि का महान दिन है। हम छठे और सातवें दिन के मध्य में बैठे हैं। षष्ठी और सप्तमी वह दिन है,जब महासरस्वती ने अपना कार्य संपन्न किया और शक्ति ने इसे स्वयं प्रारंभ किया। इसलिए आज बारह बजे देवी स्वयं शक्ति को धारण करेंगीं। वास्तव में, जैसा आप जानते हैं कि महाकाली और महासरस्वती दोनों श्री सदाशिव की शक्तियां हैं। आदिशक्ति ने सबसे पहले स्वयं को महाकाली के रूप में बनाया ,जो कि इच्छा की शक्ति हैं। लेकिन यह शक्तियां और कुछ भी नहीं है, बल्कि ईश्वर के प्रेम की ही शक्ति हैं। इसलिए इस ईश्वरीय महान प्रेम के क्रम में, आदिशक्ति को सर्वप्रथम इच्छा की शक्ति के रूप में निर्मित होना पड़ा। इसी प्रकार से सहजयोगी, जो इस प्रेम की शक्ति से आशीर्वादित किए गए हैं,उन्हें अपने हृदय में पूर्ण इच्छा रखनी चाहिए। प्रेम करने की इच्छा। वह इच्छा मनुष्य के दूसरे तरह के मानवीय प्रेम से, हम जानते है उस प्रेम से बिल्कुल अलग है। अन्य मानवीय प्रेम के दूसरे तरह के प्रेम में, जब हमारा सम्बन्ध दूसरों के साथ होता है तो हम उनसे उम्मीदें रखते हैं। यही कारण है कि यह बहुत निराशाजनक होता है। हमारी अपेक्षाएं हमेशा हमारी समझ और वास्तविकता से बहुत अधिक होती हैं। यही कारण है कि हम निराशा और कुंठा से ग्रस्त हो जाते हैं। और वही प्रेम जो पोषित करने वाला और परिपूर्ण करने वाला होना चाहिए, वह व्यर्थ हो जाता है। इसलिए जब यह प्रेम मनुष्य में प्रतिबिंबित होता है, तब Read More …

Farewell Puja Founex Ashram, Founex (Switzerland)

बिदाई के अवसर पर पूजा फौनेक्स, स्विटजरलैंड 14 जून 1985 क्या बात है? अब यह कौन खेलेगा? एक दम बढ़िया। बैठ जाओ। बैठ जाओ। आह, गुलाब आकार में बड़े हो गए हैं। क्या तुम्हे वो दिखता है? योगी: विशाल, माताजी। वे विशाल हैं। लेकिन वे आकार में बढ़ रहे हैं। आपके चैतन्य मुझे लगता है। ठीक है। तो अब। मुझे खेद है कि हमें आज यह जल्दबाजी में काम करना पड़ा। और परिस्थितियों के साथ तालमेल बिठाना पड़ता है, आज जो स्थिति है वही है। मैं कृष्ण पूजा के लिए वापस नहीं आ सकती, लेकिन – नवरात्रि, क्षमा करें, नवरात्रि, शायद नही हो सकता है, हो सकता है, मैं नहीं कह सकती। लेकिन जो भी हो। थोड़ी पूजा करनी चाहिए। यही इच्छा थी। तो, हम इसे अभी करेंगे; बस आपके पास ज्यादा समय नहीं है। लेकिन आप मंत्र बोल सकते हैं और बस कोई मेरे पैर धो सकता है और फिर मेरे हाथ। तो पैर धोने में करीब पांच मिनट का समय लगता है। योगी: क्या हम आपके एक सौ आठ नाम कहें? अंग्रेजी में एक अनुवाद है। वह होगा। ठीक है? अगर आप ऐसा सोचते हैं – लेकिन मुझे लगता है कि मंत्र बोलना बेहतर है, बेहतर है, चक्रों के मंत्र, आप देखिए। यह कहना अच्छा है क्योंकि वह भी बहुत महत्वपूर्ण है, चक्रों के मंत्रों को कहना। योगी: शुरू से? … अंत से, हाँ। तो आप एक कहते हैं और फिर एक से दूसरे को दोहराते हैं। अब, इसे शुरू करें। हम श्री गणेश से शुरुआत कर सकते Read More …

The Truth Has Two Sides Geneva (Switzerland)

‘सत्य के दो पहलू होते हैं’जिनेवा सार्वजनिक कार्यक्रम 11 जून 1985 मैं सत्य के सभी साधकों को नमन करती हूं। लेकिन सत्य के दो पहलू हैं: माया जो हमें दिखाई देती हैं वह सत्य की तरह लग सकती है, और भ्रम का सार भी सत्य प्रतीत हो सकता है। लेकिन दूसरा पहलू निरपेक्ष है और इसे महसूस करना होगा, अपने मध्य तंत्रिका तंत्र पर अनुभव करना होगा। यह कोई मानसिक प्रक्षेपण (कल्पना)नहीं है जिसके बारे में हम सोच सकते हैं, न ही भावनात्मक कल्पना, लेकिन सच्चाई यह है कि इसे बदला नहीं जा सकता है। यह समझौता नहीं कर सकता। सत्य जानने के लिए हमें खुद को नम्र करना होगा। अब इतनी सारी चीजें जो हमें अब तक ज्ञात नही थी हमने विनम्रता से विज्ञान में खोज ली हैं । लेकिन बाहरी रूप में जो कुछ भी जाना जाता है, जैसे पेड़, उसकी जड़ें होनी चाहिए, और अगर आप सिर्फ पेड़ को देख रहे हैं तो इन जड़ों का ज्ञान नहीं हो पायेगा। और जब कोई जड़ों की बात करता है, तो हम हिल जाते हैं, क्योंकि हमें इसका पहले से कोई ज्ञान नहीं था। इस प्रकार हम केवल वृक्ष को देखने के लिए संस्कारित हैं, और हम अपने मन को यह नहीं समझा पाते हैं कि इसकी कुछ जड़ें होनी चाहिए। तो हम कह सकते हैं कि लोग विज्ञान में काफी आगे बढ़ चुके हैं, और तरक्की कर चुके हैं और विकसित देश बन गए हैं। लेकिन वे नहीं जानते हैं कि, अगर वे अपनी जड़ों की तलाश नहीं Read More …

Shri Ganesha Puja: Four Oaths Hotel Riffelberg, Zermatt (Switzerland)

श्री गणेश पूजा  जर्मेट (स्विट्जरलैंड), 2 सितंबर 1984। जब हम इस पवित्र पर्वत, जिसे हमने गणराज नाम दिया है, की पूजा करने आए हैं तो मेरी खुशी का कोई पार नहीं है। कभी-कभी शब्द आपकी खुशी को व्यक्त करने के लिए पर्याप्त नहीं होते हैं। मैं आपकी माँ के प्रतीक के रूप में आपके पास आती हूँ, लेकिन पहला पुत्र जो रचा गया वह श्री गणेश थे। और फिर, जब मातृत्व के प्रतीक के रूप में धरती माता को बनाया गया, तो उन्होंने इस ब्रह्मांड में कई श्री गणेश बनाए। ब्रह्माण्ड में जिस तारे को मंगल कहा जाता है वह गणेश, श्री गणेश है। ये सभी प्रतीक आप, सहज योगियों के लिए, उन्हें पहचानने के लिए बनाए गए थे। यदि आप एक आत्मसाक्षात्कारी हैं तो इन सभी प्रतीकों को पहचानना आसान है। लेकिन हमारे पास अतीत में बहुत उच्च गुणवत्ता वाली कई महान आत्म ज्ञानी आत्माएं हैं, और उन्होंने बहुत समय पहले ही पता लगा लिया था, श्री गणेश के प्रतीकों को पहचान लिया था|। भारत सम्पूर्ण पृथ्वी,  धरती माता का सूक्ष्म रूप है। तो, महाराष्ट्र के त्रिकोण में, हमें आठ गणेश मिले हैं जो चैतन्य प्रसारित कर रहे हैं और महाराष्ट्र के महान संतों द्वारा पहचाने गए थे। लेकिन जैसा कि आपने देखा है, इन महान संतों की कृपा से, विशेष रूप से महाराष्ट्र में, ऐसे मनुष्यों का निर्माण हुआ है जिनमें उनकी भावना और मन की उच्चतम अभिव्यक्ति को श्रद्धा के रूप में रखा गया है। मन में उस उच्च दृष्टि के कारण, जब भी वे इस उत्कृष्ट Read More …

Guru Puja: The State of Guru Grand Hotel Leysin (Leysin American Schools), Leysin (Switzerland)

                          गुरु पूजा  लेसिन (स्विट्जरलैंड), 14 जुलाई 1984। मैं दुनिया के सभी सहज योगियों को नमन करती हूं। आप सब को बड़ी संख्या में यहां गुरु पूजा करने के लिए इकट्ठा होते देखना बहुत खुशी की बात है। व्यक्तिगत रूप से अपने गुरु की पूजा करना सर्वोच्च आशीर्वाद माना जाता है। लेकिन मेरे मामले में यह बहुत अलग संयोजन है कि मैं आपकी माता और आपका गुरु हूं। तो आप समझ सकते हैं कि कैसे श्री गणेश ने अपनी माता की आराधना की थी। आप सभी श्री गणेश जैसी ही छवि में बने हैं जिन्होंने अपनी माँ की पूजा की और फिर वे आदि गुरु, पहले गुरु बने। वह गुरुत्व का मौलिक सार है। मां ही बच्चे को गुरु बना सकती है। और किसी भी गुरु में केवल मातृत्व ही  – चाहे वह पुरुष हो या महिला – शिष्य को गुरु बना सकता है। तो पहले आपको पैगम्बर बनना होगा और उस मातृत्व को अपने अंदर विकसित करना होगा, फिर आप दूसरों को भी पैगम्बर बना सकते हैं। अब  बोध के बाद, गुरु बनने के लिए हमें क्या करना होगा? गुरु शब्द का अर्थ है गुरुत्वाकर्षण। गुरुत्वाकर्षण का अर्थ है एक व्यक्ति जो गंभीर है, जो गहरा है, जो चुंबकीय है। अब जैसा कि आपने सहज योग में सीखा है कि बोध पूर्ण अनायास में होता है। तो आमतौर पर एक गुरु अपने शिष्यों को प्रयासहीन बनाने की कोशिश करता है, जिसे प्रयत्न शैथिल्य  कहा जाता है – जिसका अर्थ है ‘अपने प्रयासों को आराम दें’। बिना कुछ किए आपको अपनी Read More …

Shri Ganesha Puja: Innocence & Joy House of Charles and Magda Mathys, Troinex (Switzerland)

                                                  श्री गणेश पूजा  ट्रोइनेक्स, (जिनेवा, स्विटजरलैंड), 22 अगस्त 1982 वार्ता से पहले: उन्हें बुलाओ, लोगों को बुलाओ। आप आगे चल सकते हैं और पीछे बैठ सकते हैं। ग्रेगोइरे पूछते हैं कि क्या पूजा की व्याख्या होनी चाहिए क्योंकि कुछ नवागंतुक हैं। श्री माताजी: क्या यहाँ कोई है जो अनुवाद कर सकता है? आपको दो व्यक्तियों की आवश्यकता है। आप यहां बैठ सकते हैं। ग्रेगोइरे: मैं इतालवी में भी अनुवाद कर सकता हूँ श्री माताजी : लेकिन क्या वह नहीं आए हैं? उसे पूजा के लिए आना चाहिए, तुम्हें पता है। सभी को अंदर आना चाहिए। जब ​​वे सब यहाँ होंगे, तब मैं शुरू करूँगी। अब, आगे आओ। यहाँ कमरा है। जो जमीन पर बैठ सकते हैं वे सामने बैठ सकते हैं। कृपया आइये। (माँ योगिनी से बात करती हैं ) तुम्हें यह पसंद है? रंग ठीक है? वह कहां है, और कौन अनुवाद करेगा? ठीक है, तुम आ सकते हो। आप इसे फ्रेंच में करते हैं और वह इसे इतालवी में कर सकती है। अरनौत नहीं आया? आप वहाँ हैं। और कौन? बच्चे सामने बैठ सकते हैं – बच्चों को सामने बैठने दो। जब आप पूजा शुरू करेंगे तो चारों बच्चे बाद में आ सकते हैं। क्या सब आ गए हैं? आह! रोबोटिक मोटर-कारें! महान! …बिल्कुल, यही है! बाहर कौन है? [यहां वार्ता की प्रतिलेख शुरू होती है] ठीक है। सबसे पहले मैं आपको पूजा का अर्थ बताना चाहूंगी। दो पहलू हैं। (५.०२) एक पहलू यह है कि आपने अपने भीतर अपने स्वयं के देवी-देवता पा लिए हैं। और इन Read More …