Reach the Absolute Truth Kyiv, Antonov Aircraft Corp. Palace of Culture (Ukraine)

सार्वजनिक कार्यक्रम दिवस 1 एंटोनोव एयरक्राफ्ट कार्पोरेशन, पैलेस ऑफ कल्चर, कीव,यूक्रेन,यूएसएसआर,  22 अक्टूबर, 1989 मैं सत्य के सभी साधकों को नमन करती हूं। सबसे पहले हमें यह जानना होगा कि सत्य जो है वह है। हम इसे व्यवस्थित नहीं कर सकते, हम इसे आदेश नहीं दे सकते। और मानवीय स्तर पर हम इसे हासिल नहीं कर सकते। हम अमीबा से इंसानों की इस अवस्था तक बन गए हैं। लेकिन अभी भी हम अपने परम सत्य तक नहीं पहुंचे हैं। कुछ लोग मानते हैं कि अमुक अच्छा है, कुछ लोग मानते हैं कि वह अच्छा है। तो इसके तहत हम भावनात्मक आधार पर या तर्कसंगत आधार पर कुछ तय कर सकते हैं। और ये दोनों सीमित हैं। तार्किकता से किसी भी बात को जायज ठहराया जा सकता है। साथ ही भावनात्मक रूप से हम न्यायोचित ठहरा सकते हैं; हमारी भावनात्मक जरूरतें हो सकती हैं। तो हर कोई अपने अनुमानों के अनुसार अलग तरह से सोच सकता है। तो आपको एक ऐसे अवस्था पर जाना होगा, एक ऐसी स्थिति जहां आप सभी इसे एक सामान रूप से ही कह सकते हैं, यह सत्य है। पूरी मानवता को उस स्थिति में आना होगा जहां वे जान सकें कि यह है निरपेक्ष। इसलिए हमें यह समझना होगा कि हमारा विकास अभी पूरा नहीं हुआ है। इसमें एक और महत्वपूर्ण खोज़ है। यह खोज़ है आत्म-साक्षात्कार। अपने आप को जानना है। स्वयं को जानना संभव नहीं है यदि आप इसे मानसिक, शारीरिक या भावनात्मक रूप से क्रियान्वित करते हैं। आखिर जब हम अमीबा से इस Read More …