Public Program Bordi (भारत)
1973-0125 Public Program, Bordi (Hindi) सो आपके स्वाधिष्ठान चक्र पे कोई सी भी गड़बड़ हो तो ये अंगूठे आप ठीक कर सकते हैं। अंगूठे से। अब आपको अपना महत्व देखना है कि आप क्या हैं? आप शीशे के सामने खड़े हो जाएं ऐसे पोज़ करके, आप के अंदर चेंज (बदलाव) आने लगना शुरु हो जायेगा। आपका जो रिफ्लेक्शन (प्रतिबिंब) शीशे में पड़ रहा है उसी से आप समझ सकते हैं कि आप क्या चीज हैं? अपना खुद ही प्रतिबिंब आप देखें शीशे में, उसकी ओर देखते रहें। अब आप अपने स्वाधिष्ठान को रगड़े, ऐसे दबाएं [श्री माताजी किसी से बात करते हुए] आपको हाथ पे यहाँ पे उसका थ्रोबिंग आ जायेगा। इसको दबाते जाइए। या उसको sooth करें। स्वाधिष्ठान चक्र की सब तकलीफे आपकी जो भी हैं वो दूर हो जाएँगी। तो अंगूठे पर स्वाधिष्ठान चक्र का स्थान है। उससे ऊपर मणिपुर चक्र का स्थान, बीच वाली ऊँगली पर है। ऐसे लाइन से नहीं है। जैसा है वैसा है। बीचवाली ऊँगली पर है। आपकी अगर बीचवाली ऊँगली जलती है तो जरूर आप देख लेना वो जो आदमी सामने बैठा है उसके नाभि चक्र की पकड़ है। अपने यहाँ कुमकुम लगाना आदि वगैरह जो कुछ भी है [श्री माताजी साइड में किसी से बात करते हुए –ये सेंटर, this is मणिपुर] इसलिए खाना खाते वक्त कभी भी ये ऊँगली हम लोग ऊपर नहीं रखते हैं। हमेशा ये साथ में आनी पड़ती है। ये ऊँगली भी ऊपर करके बहुत लोग खाना खाते है वो बहुत गलत बात है। चारों पांचों उंगलियों से Read More …