Shivaji School, Vishesh goshti sathi vel aali aahe (भारत)

Shivaji School, Vishesh goshti sathi vel aali aahe [Marathi to Hindi Translation] HINDI TRANSLATION (Marathi Talk) परमात्मा की बहुत सारी कृपायें हम पर होती हैं। मनुष्य पर भी उसकी अनेक कृपायें होती हैं। परमात्मा की आशीर्वाद से ही उसे अनेक उत्तम चीजें और उत्तम जीवन प्राप्त होता है। पर मनुष्य तो उसे हर क्षण भूल जाता है। साक्षात् परमात्माने यह पृथ्वी हमारे लिये बनायी है और पृथ्वी निर्माण कर के उसमें विशेष रूप से एक स्थान बनाया है। इसी कारण से वह सूर्य के ज़्यादा समीप नहीं और चंद्रमा से जितनी दर पृथ्वी ने होना चाहिये उतनी ही दूरी पर वह है। और उस पृथ्वी पर जीवजंतुओं का निर्माण कर आज वह सुंदर कार्य मनुष्य के रूप में फलित हो गया है। अर्थात् अब आप मानव बन गये हैं। और अब मानव अवस्था में आने पर हमें परमात्मा का विस्मरण होना यह ठीक नहीं है। जिस परमात्मा ने हमें इतना ऐश्वर्य, सुख और शांति दी है, उस परमात्मा को लोग बहुत ही शीघ्र भूल जाते हैं। पर जिन लागों को परमात्मा ने इतना आराम नहीं दिया, जो अभी भी दरिद्रता में हैं, दःख में हैं, बीमार हैं, पीड़ा में हैं, वो लोग परमात्मा का स्मरण करते रहते हैं। पर जिन लोगों को परमात्मा ने दिया है, वे परमात्मा को पूरी तरह भूल जाते हैं। यह बहुत आश्चर्य की बात है। और जिन्हें नहीं दिया वे तो परमात्मा की याद करते रहते हैं। फिर याद करने के बाद, उन्हें भी आशीर्वाद मिलने के बाद वे लोग भी भूल जाएंगे। मनुष्य का Read More …