Press Conference: The time has come to become the Spirit Vienna (Austria)

परम पूज्य श्री माताजी निर्मला देवी, पत्रकार सम्मेलन, वियना, ऑस्ट्रिया, 7 जुलाई, 1986 सहज योगी: क्या समाचार पत्रों से आए लोग कृपया आगे आना चाहेंगे? आगे आ जाइए क्योंकि श्री माताजी से प्रश्न करना आसान रहेगा। श्री माताजी: हां, यह बेहतर होगा अगर आप आगे बैठें। ठीक है!  हम यहां हैं, आप सब अंग्रेजी भाषा जानते हैं, है ना, आप सब लोग जो यहां पत्रकार हैं? अंग्रेजी? ठीक है! हम यहां आप को एक शक्ति के बारे में सूचित करने आए हैं जो हमारे अंदर है। शक्ति जो आप को वो दे सकती है, जिसका आश्वासन सभी संतों, शास्त्रों और सभी अवतरणों ने दिया था।  आज जब आप हर देश में युवाओं को देखते हैं, विशेषकर परदेस में, तो आपको पता चलेगा कि वे अपने वातावरण और अपने जीवन से संतुष्ट नहीं हैं, और उन्हें लगता है कि किसी वस्तु की कमी है, और वह बहुत ही ज्यादा भ्रमित हैं। अब जब वो भ्रमित हैं, तो वे कुछ खोज रहे है, कुछ परे, कुछ जो उनके लिए अज्ञात है। इस खोज में वे किसी भी हद तक जा सकते हैं, मादक   पदार्थ, मदिरा का अत्यधिक सेवन हो सकता है, या कोई अन्य विकृतियां जिन के कारण भयानक रोग, असाध्य रोग होते हैं। उनकी भर्त्सना करने के बजाय हमें ये देखना होगा, कि वे ये सब हरकते क्यों कर रहे हैं! उनका उद्देश्य क्या है? उन में कुछ, कुछ गुरुओं के पास भी गए जो बाजार में हैं। विशेषकर जब वे धार्मिक लोगों और धर्मों को देखते हैं, वो विश्वास Read More …