The Myth of Leadership Rome (Italy)

                   “नेतृत्व का मिथक”  9 मई, 1988 अब यह महालक्ष्मी तत्व, महालक्ष्मी सिद्धांत की स्तुति है। और जैसा कि आप जानते हैं कि, लक्ष्मी सिद्धांत श्री विष्णु की शक्ति है, जो सबसे पहले हमारे भीतर तब स्थापित होती है जब हम धार्मिक भौतिक जीवन, धार्मिक वित्तीय जीवन और धार्मिक पारिवारिक जीवन पर ध्यान देना शुरू करते हैं। उसके बाद, खोज शुरू होती है, उच्च लोकों की तलाश: वहां यह हमारे भीतर महालक्ष्मी सिद्धांत द्वारा अभिव्यक्त होता है। इसलिए संपन्न देशों में लोग खोज करने लगते हैं; वे गलत हो सकते हैं, यह अलग बात है। हर एक व्यक्ति में यह मौजूद होता है, लेकिन अभिव्यक्ति तब शुरू होती है जब आप अपने भौतिक पक्ष से पूरी तरह संतुष्ट होते हैं, सहज योग में ऐसा नहीं। सहज योग में यह अभिव्यक्त और कार्यान्वित होता है। तो महालक्ष्मी का केंद्रीय मार्ग खुलने लगता है, इसलिए आपके नाभि चक्र से ऊपर उठकर आपके सहस्रार तक जाता है और उसमें छेदन करता है। सहस्रार में भी विष्णु तत्व [वह] विराट बनता है – यह केवल एक सिद्धांत है। यह सहस्रार में ही प्रकट होता है और आप सामूहिक चेतना के प्रति जागरूक हो जाते हैं, आप ज्ञानी हो जाते हैं और आप सत्य को जानते हैं। ऐसा कुंडलिनी के उत्थान के माध्यम से होता है। अब यहाँ तो वे बस मध्य मार्ग की स्तुति ही कर रहे हैं, जो महालक्ष्मी है। तो यहाँ आप मेरे लिए, मेरे महालक्ष्मी सिद्धांत के लिए गा रहे हैं। लेकिन जब यह सहस्रार में पहुंचती है तो सहस्रार में महामाया Read More …