Shri Jesus Christ Puja Bogota (Colombia)

जीसस क्राइस्ट पूजा बोगोटा (कोलंबिया)                           26 जून 1989   ‌‌                                                                              आज मैं आप को बताना चाहूंगी ईसा मसीह और ईसाई धर्म के बारे में, क्योंकि वह बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह देश बहुत कैथोलिक है। और यदि आप प्रोटेस्टेंट या कैथोलिक भी हैं, चर्च ने वह पूर्ण नहीं किया है जो ईसा मसीह उनसे करवाना चाहते थे, जो आप बहुत स्पष्ट रूप से देख सकते हैं।                                                           यदि आप बाइबल पढ़ते हैं तो आपको ज्ञात होगा कि ईसा का वर्णन माता मेरी के पुत्र के रूप में किया गया है, जिनका जन्म पवित्र धारणा के अनुसार हुआ था। किंतु वह वास्तव में उसे पूर्ण गहराई से स्वीकार नहीं कर पाए हैं। ऊपरी तौर पर वे ईसा का उपयोग धन, संपत्ति व चर्च बनाने के लिए कर रहे हैं। क्योंकि वे इसकी व्याख्या नहीं कर सकते इसलिए वे हमेशा कहते हैं कि यह रहस्य है। कि ईसा का जन्म एक अति पवित्र माँ से हुआ था, “निर्मला”, पवित्र धारणा के साथ, उनके अनुसार एक रहस्य है। तथा वे यह भी नहीं समझा सकते कि कैसे ईसा पानी पर चले। क्योंकि वे आध्यात्मिक जीवन नहीं खोज पाए हैं जो कि ईसा का सिद्धांत (विचार) था। और उन्होंने इतना भौतिकवादी संसार बना दिया।                  इसके अतिरिक्त, जितनी धन-संपत्ति वेटिकन के पास है, कोई नहीं समझ सकता कि कैथोलिक देशों में इतनी गरीबी क्यों है। उन्होंने कोई भी प्रयत्न नहीं किया है गरीबी की समस्या दूर करने के लिए। भारत में उन्होंने लोगों का धर्म Read More …