Shri Mahavira Puja New Delhi (भारत)

श्री महावीर पूजा, नयी दिल्ली, भारत कह रहे है की आज महावीर जयंती है। बड़ा अच्छा दिन है। और महावीर जी जो थे, वो हमारी इडा नाडी पर उनका राज्य है। और हमारे अंदर जो संस्कार, कुसंस्कार ये सब होते है उसको वो ठीक करते है। और उन्होंने नर्क की व्याख्या की है। नर्क के बारे में बताया की नर्क क्या है। मनुष्य नर्क में जाता है, तो उसका क्या हाल होता है और उसकी क्या दुर्दशा होती है, बहुत गहनता से समझाया उन्होंने। बुद्ध और महावीर दोनों समकालीन थे, और दोनों का ही जीवन बहुत तपस्विता का था। दोनों ही राजपुत्र थे, और तो भी उन्होंने अपने को बहुत तपस्या में ला के मनन से जान लिया की, जब मनुष्य गलतिया करता है और left side में जाता है तो कैसे नर्क में उतर के उसकी क्या दुर्दशा होती है। नर्क तो यही संसार में ही हमें भोगने का है। मरने से पहले ही मनुष्य भोग सकता है अगर वो बहुत ज्यादा पापी हो, और वो पाप करते ही जा रहा है, उससे भागता नहीं और समझता भी नहीं की ये गलत काम है। तो ऐसे लोग आजकल के आधुनिक काल में अपने आप ही नष्ट हुए जा रहे है, अंदर से ही। उसके लिए कोई बाह्य की शक्ती की जरुरत नहीं है, क्योंकि उनको दुर्बुद्धि ही इतनी आती है की, अपने को किस तरह से नष्ट किया जाय इसी की व्यवस्था करते है। कभी कभी ये भी सोचते है की हम बहुत ठीक है, हमे कौन हाथ लगा Read More …