Adi Shakti Puja: Respect the Mother Earth Campus, Cabella Ligure (Italy)

Adi Shakti Puja 1997-05-25 आज हम आदिशक्ति की पूजा करने जा रहे हैं। आदिशक्ति के बारे में बात करना एक कठिन विषय है, क्योंकि यह समझना सरल नहीं है कि आदिशक्ति सदाशिव की शक्ति हैं। सदाशिव सर्वशक्तिमान परमात्मा हैं। वह उनकी श्वास हैं, जैसा कि कुछ लोग इसे कहते हैं। कुछ कहते हैं कि वह इच्छा हैं और कुछ कहते हैं कि वह सदाशिव की संपूर्ण शक्ति हैं और सदाशिव उनकी शक्तियों के बिना कुछ नहीं कर सकते। इस विषय का वर्णन कई लोगों ने विभिन्न पुस्तकों में भिन्न- भिन्न तरीक़ों से किया है। परंतु वास्तव में हमें जाने की आवश्यकता नहीं है, आदिशक्ति के निर्माण की पृष्ठभूमि में। इसके लिए आपको कम से कम सात भाषणों की आवश्यकता होगी। परंतु हम उस मुद्दे पर आते हैं जब आदि शक्ति ने इस धरती माँ पर कार्य करना आरंभ किया था। पहली बात यह है कि हमें पता होना चाहिए, कि उन्होंने स्वयं धरती माँ में कुंडलिनी का निर्माण किया और उन्होंने धरती माँ में से ही श्री गणेश का सृजन किया, यह बहुत ही रोचक है। इसलिए धरती माँ हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण  बन जाती हैं। यदि हम नहीं जानते कि धरती माँ का सम्मान कैसे किया जाए, तो हम नहीं जानते कि हमें स्वयं का सम्मान कैसे करना चाहिए। कुंडलिनी आपके भीतर आदि शक्ति की अभिव्यक्ति है, निःसंदेह। वह आप में आदिशक्ति का प्रतिबिंब है। परंतु धरती माँ में भी यह प्रतिबिंब व्यक्त किया गया है। जैसा कि आप सभी जानते हैं, विभिन्न स्थानों में, विभिन्न देशों में, विभिन्न Read More …