Seeking That Which Lies Beyond Stratford, London (England)

                                    जो परे है उसकी चाहत  सार्वजनिक कार्यक्रम  स्ट्रैटफ़ोर्ड, ईस्ट लंदन, लंदन (यूके), १३ जून १९८० वे झूठे नहीं हो सकते थे। वे हमसे झूठ नहीं बोल सकते थे। उदाहरण के लिए आइए हम सुकरात का मामला लें। सुकरात ने हमें बताया है कि हमें दूसरे जीवन के लिए शरीर छोड़ना है और जब हम इस दुनिया में रहते हैं, जब हम इस धरती पर इंसान के रूप में रहते हैं, तो हमें खुद को इस तरह रखना होगा कि हम अपने अस्तित्व को खराब न करें, ऐसा है कि हमारे ही भीतर जीवन की एक क्षमता है, एक ऐसा गुण जो हमें मनुष्य बनाता है, जिससे हम मनुष्य कहला सकते हैं। इंसान और जानवर में क्या अंतर है? जैसा कि औरों ने भी यही कहा है कि हम मनुष्य हैं, चूँकि हम मनुष्य हैं, हमें मूल्यों की एक निश्चित मात्रा का आधार रखना चाहिए। सुकरात के बाद हमारे पास अब्राहम और मूसा जैसे लोग थे, उन्होंने भी यही बात कही। उन्होंने जो कहा और सुकरात ने जो कहा, उसमें बहुत अंतर नहीं है। सुकरात ने एक और बात कही थी, कि हमारे भीतर देवता हैं और हमें उस   देवत्व का ध्यान रखना है, हमें उन्हें प्रसन्न रखना है। मूसा को जब दस आज्ञाएँ मिलीं, तो वास्तव में उन्होने वे दस विधियाँ खोजीं, जिनके द्वारा वह हमें बता रहे थे कि हम उन दस आज्ञाओं का पालन करके मनुष्य के रूप में अपने अस्तित्व को बनाए रखने में सक्षम हों। गुण-धर्म का अर्थ है जिसे हम अपने भीतर धारण करते हैं। Read More …