New Year Puja: Mother depends on us Sangli (भारत)

नव वर्ष पूजा  सांगली (भारत), 1 जनवरी, 1990 कल का अनुभव यह रहा कि पूरा दिन पुलिस वालों को समझाने में बीत गया। और अब मुझे लगता है कि महाराष्ट्र में माफिया का राज है। और ऐसा कि, हमें इसका सामना करना है और हमें इसे साबित करना है। मुझे खेद है कि कुछ लोगों को इतनी बुरी तरह चोट लगी है और मुझे लगता है कि पूजा के बाद वे आपको अस्पताल ले जाएंगे। यहाँ एक बहुत अच्छा अस्पताल है जहाँ हमारे पास बहुत अच्छे डॉक्टर हैं। और फिर मैं आपसे अनुरोध करूंगी कि आप यह जान लें कि अच्छे और बुरे को हमेशा संघर्ष और लड़ाई करना पड़ती है। पहले इस महान देश महाराष्ट्र में सभी संतों को इतना प्रताड़ित किया जाता था कि आश्चर्य होता है कि इतना सब होते हुए भी उन्होंने अध्यात्म का परचम कैसे ऊंचा रखा। वे अभी भी मौजूद हैं, वही लोग, जिन्होंने संतों को प्रताड़ित किया है और मुझे लगता है कि वे वही लोग हैं जिन्होंने आप सभी के प्रति इतना बुरा व्यवहार किया है। इस प्रकार की अहं-यात्रा सभी में निर्मित होती है – यहाँ तक कि सहजयोगियों में भी, यह निर्मित होती है। और वे (दुष्ट) हर समय एक अलग दृश्य पर होते हैं। यह हिटलर के व्यवहार की शैली जैसा है कि आप किसी तरह का मुद्दा उठा लेते हैं। मुद्दा कुछ भी हो सकता है, जैसे वे कह रहे हैं कि “हम सभी अंधविश्वासों को दूर करने की कोशिश कर रहे हैं”। मेरा मतलब है, मैंने इसे Read More …

Health Advice to Western Yogis Sangli (भारत)

पश्चिमी योगियों को स्वास्थ्य सलाह और ऑस्ट्रेलिया के साथ समस्याएं सांगली (भारत), 21 दिसंबर 1988। मैंने सुना है कि आप सब बहुत बीमार हो गए हो। मुझे लगता है कि उसकी वजह से मैं खुद बीमार हो गयी। अब मुझे आशा है कि आप सब बेहतर होंगे। अभी भी बीमार लोग हैं? कितने? गुइडो लैंज़ा: लगभग सत्तर। श्री माताजी: सत्तर बिस्तर में बीमार हैं? वे कहां हैं? अब एक बात है जो मुझे आपको अवश्य बताना चाहिए कि उस दिन ये लड़कियां मुझे गहने पहना रही थीं और मुझे उनमें से बहुत अजीब गंध आ रही थी। तो मुझे लगता है कि आप लोग ठीक से हाथ नहीं धोते।  मैंने तुमसे कहा था कि शौचालय जाने के बाद हर समय पानी का उपयोग करो- यह बहुत जरूरी है। लेकिन आप लोग अभी भी पाश्चात्य शैली से चिपके रहते हैं। यह बहुत गंदा है, मैं आपको बताती हूँ। यह जीने का एक बहुत ही गंदा तरीका है – पानी का उपयोग नहीं करना। यह बहुत अस्वास्थ्यकर भी होता है। इसलिए आप पश्चिम में पाते हैं कि ज्यादातर लोग बीमार हैं। यहाँ नहीं। आपने कल देखा कि लड़के कैसे नाच रहे थे-इतना गति से और तेज़। इसलिए एक बात याद रखनी है कि शौचालय से बाहर आने के बाद, खाने से पहले हाथ धोना है। कल मैंने उनके हाथ सूँघे और मैं दंग रह गयी। बहुत बुरी महक! तो यह भारतीय रिवाज या कुछ भी नहीं है, लेकिन यह एक स्वच्छ प्रणाली है। तो मुझे आशा है कि आपको लोटे (जग) मिल Read More …

Shri Mahalakshmi Puja: A temperament of a peaceful personality Sangli (भारत)

श्री महालक्ष्मी पूजादिनांक 31 दिसंबर 1986: स्थान सांगली [मराठी से हिंदीअनुवाद]सहज योग सांगली जिले में धीरे-धीरे फैल रहा है। लेकिन जो चीज धीरे-धीरे फैलती है वह मजबूती से स्थापित हो जाती है। और कोई भी सजीव प्रक्रिया धीरे-धीरे होती है। इसलिए हमें ऐसी उम्मीद नहीं करनी चाहिए कि यह अचानक बड़े पैमाने पर बढ़ेगी। अगर हमें प्लास्टिक के फूल बनाने हैं तो उसके लिए एक मशीन काफी है। लेकिन सजीव फूल बनाने में समय लगता है। इसे उगाने की जरूरत है, प्रयास करने की जरूरत है। बहुत से लोगों को अभी भी सहज योग के बारे में कोई जानकारी नहीं है। और जो जानते हैं उन्हें केवल भ्रांतियां होती हैं। हमारे यहां कई पंथ, संप्रदाय हैं जो लंबे समय से सक्रिय हैं। लेकिन हमें इन पंथों और संप्रदायों से कोई लाभ नहीं हुआ है। “हम इतने दिनों से पंढरी (पंढरपुर) जा रहे हैं, इतने दिनों से तुलजापुर की भवानी की पूजा कर रहे हैं, कोल्हापुर में महालक्ष्मी मंदिर के दर्शन कर रहे हैं। हमने वह सब कुछ किया जो संभव है। उपवास और धार्मिक अनुष्ठान किए। इतना सब करने के बाद भी माताजी हमें कुछ नहीं मिला। इसके भी ऊपर, आपके बच्चे बड़े होकर आपसे पूछेंगे – आपने इतना समय बिताया, पैसा खर्च किया, प्रयास किया और अंत में आपको कुछ भी हासिल नहीं हुआ। यानी कोई भगवान है ही नहीं। अगर आप सांगली जाना चाहते हैं तो सांगली की ओर जाने वाला रास्ता लें। यदि आप उल्टा रास्ता अपनाते हैं तो आप सांगली नहीं पहुंचेंगे। तो इतने सालों के Read More …