Talk After Sahasrara Puja: Unless and until you are conscious you cannot ascend Alpe Motta (Italy)

सहस्रार पूजा के बाद भाषणमेडेसिमो, एल्पे मोट्टा (इटली), 4 मई 1986 ये वे गीत हैं जिन्हे हिमालय में गाया जाता हैं, और यहाँ गाया जाना वास्तव में कुछ उल्लेखनीय है, है ना? आप इसे यहां गाए जाने के लिए लाए हैं। अब, मुझे लगता है कि मैंने आपको पहले ही एक बहुत, बहुत लंबा व्याख्यान और आपके कथानुसार एक भाषण दिया है, लेकिन कुछ प्रतिक्रियाएं बहुत अच्छी थीं, और कुछ इसे बहुत अच्छी तरह से अवशोषित कर पाये थे। लेकिन कुछ, उन्होंने बताया कि, सो रहे थे। अब ये चीजें नकारात्मकता के कारण होती हैं। आपको अपनी नकारात्मकता से लड़ना होगा, क्योंकि नकारात्मकता ही वह चीज है जो सवाल पूछती है। जब मैं बात कर रही हूं तो मैं सच कह रही हूं, पूर्ण सत्य, लेकिन यह नकारत्मकता सवाल पूछती है और यह प्रतिबिंबित होता है। जब यह प्रतिबिंबित होने लगती है, तो कुछ भी दिमाग में नहीं जाता है क्योंकि आप पिछले वाक्य के साथ रह जाते हैं, और वर्तमान, आप इसके साथ नहीं होते हैं। तो एक पलायन की तरह, सब कुछ उबल कर नीचे बैठ जाता है, और फिर तुम बच जाते हो और तुम सो जाते हो। मेरा मतलब है, मैंने आज आपको अपने चेतन मन में डालने की पूरी कोशिश की। तुम्हें सचेत रहना है, तुम्हें सजग रहना है; और वह बात ऐसी है कि जब तक आप सचेत नहीं होते तब तक आप उत्थान नहीं कर सकते। कोई भी असामान्य व्यक्ति उत्थान नहीं कर सकता। आपको खुद को सामान्य करना होगा। आप में से Read More …

Sahasrara Puja: Consciousness and Evolution Alpe Motta (Italy)

१९८६ -०५-०४ , सहस्त्रार पूजा, इटली, चैतन्य और उत्क्रांति  आज हम सब के लिए एक महान दिवस है, क्योंकि यह सोलवां सहस्त्रार दिवस है। जैसे कि सोलह ताल या सोलह हरकत में आप कविता के एक उच्च स्तर पर पहुँच जाते हैं। क्यों कि इस प्रकार से यह पूर्ण हो जाता है।  जैसे श्री कृष्ण को भी एक पूर्ण अवतरण कहा जाता है, क्योंकि उनकी सोलह पंखुड़ियां होती हैं। इस परिपूर्णता को “पूर्ण” कहते हैं।  तो अब हम एक और आयाम पर पहुंच गए। पहला वह था जहाँ आपने आत्म साक्षात्कार प्राप्त किया।   उत्क्रांति की प्रक्रिया में यदि आप देखें, पशु अनेक चीज़ों के प्रति सचेत नहीं हैं, जिन में मानव सचेत है। जैसे कि तत्त्वों का प्रयोग पशु अपने लिए नहीं कर सकते हैं। और वह अपने प्रति बिलकुल भी सचेत नहीं हैं। यदि आप उन्हें आईना दिखाएँ तो वह ऐसी कोई प्रतिक्रिया नहीं करते जैसे वह स्वयं उसमें हों, मेरे विचार से, “चिम्पांज़ियों“ को छोड़कर। इसका अर्थ है कि हम कुछ हद तक उनके जैसे हैं ! तो जब हम मनुष्य बन गए, हमने अनेक विषयों के संदर्भ में चेतना प्राप्त की, जिनके प्रति पशु सचेत नहीं थे। तो उनके मस्तिष्क में यह समझ नहीं थी कि वह तत्त्वों का उपयोग अपने लिए कर सकते हैं।     मनुष्य होते हुए भी आपको अपने भीतर स्थित चक्रों के विषय में ज्ञान नहीं था। तो आपकी चेतना कार्यरत हो कर, चक्रों के अचेतन कार्य और मस्तिष्क के सचेतन कार्य के आधे रास्ते तक पहुँची। और आप ने  कभी भी अपनी “स्वायत्त Read More …