Shri Ganesha Puja: spread love all over and remove the people from the shackles of materialism Madrid (Spain)

परम पूज्य श्री माताजी निर्मला देवी, श्री गणेश पूजा, मैड्रिड, स्पेन 6 नवंबर, 1987  तो आज हम यहां स्पेन आए हैं, और यहां बहुत सारे दूसरे स्पेनिश सहज योगी हैं, और आप सब उनसे मिले चुके हैं। इस कारण, वे सहज योग में बहुत मजबूत हो गए हैं, कि उन्हें लगता है कि सारी दुनिया में उनके भाई बहन हैं। क्योंकि स्पेन में बहुत कम सहज योगी हैं, और वे काफी खोया हुआ महसूस करते हैं, क्योंकि उनकी संख्या बहुत कम है। लेकिन आप के यहां आने से ऐसा हुआ, जैसे कि एक हाथ दूसरे हाथ की मदद कर रहा है। अब स्पेन का भौतिक विकास हो रहा है, और ये है…इस बार उन्हें सावधान रहना होगा। उन्हे अतिविकसित अवस्था में पूरी तरह आगे तक जाने की और फिर कष्ट सहने की आवश्यकता नहीं है, और उनके लिए ये कष्ट एक प्रकार की सज़ा नहीं बननी चाहिए, जैसे संपन्न देशों में होता है, क्योंकि जैसे-जैसे भौतिकवाद बढ़ता है, वह मनुष्य पर हावी होने की कोशिश करता है। लेकिन अगर आत्म साक्षात्कार के पश्चात भौतिकवाद बढ़ने लगे, तो आप इस पदार्थ (मैटर) पर महारत हासिल कर लेते हैं। तब पदार्थ आपके सिर पर नहीं बैठता, क्योंकि आत्म साक्षात्कार के पश्चात आपके पास विवेक आ जाता है। और वास्तव में, भौतिकवाद को लक्ष्मी तत्व, लक्ष्मी सिद्धांत के माध्यम से समझा जाना चाहिए। यदि आप सहज योग में सुबुध्दि विकसित करते हैं, तो आप समझ जाते हैं कि भौतिकवाद के साथ किस हद तक जाना है। पदार्थ आप के लिए है, आप पदार्थ Read More …

Mahalakshmi Puja: The Importance of Puja Madrid (Spain)

महालक्ष्मी पूजा, पूजा का महत्व,मैड्रिड (स्पेन), 24 मई 1986। [श्री माताजी उस कमरे में पहुँचते हैं जहाँ पूजा होगी। योगी सहस्रार मंत्रों का पाठ करते हैं] कृपया बैठ जाएँ। आज मैं आपको बताऊंगी पूजा का महत्व। [स्पेनिश अनुवादक के लिए: “आप इसे ले सकते हैं” (माइक्रोफ़ोन)] शुरुआती ईसाइयों में भी, वे मूर्तियों की पूजा करते थे, हो सकता है, या शायद तस्वीरें, या, हम कह सकते हैं, माता और मसीह की चित्रीत की हुई ग्लास प्रतियां। लेकिन बाद में लोग ज्यादा समझदार होने लगे और वे समझ नहीं पाये कि पूजा का महत्व क्या है। और जब वे इसे समझा नहीं सके, तो उन्होंने उस नियमित तरीके से पूजा करना छोड़ दिया। ईसा से पहले भी, उनके पास एक विशेष प्रकार का तम्बू हुआ करता था, जिसे मापा जाता था और विशेष रूप से बनाया जाता था और याहोवा की पूजा के लिए एक पूजा स्थान बनाया जाता था – जिसे वे याहोवा कहते हैं उसकी पूजा करने के लिए। अब हमारे सहज योग में यह यहोवा सदाशिव है, और माता मरियम महालक्ष्मी हैं। वह पहले भी अवतार लेती थी। उन्होंने सीता के रूप में अवतार लिया, और फिर उन्होंने राधा के रूप में अवतार लिया, और फिर उन्होंने मदर मैरी के रूप में अवतार लिया। अब देवी महात्म्यं नामक पुस्तक में ईसा के जन्म के बारे में स्पष्ट लिखा है। वे राधा के पुत्र थे। राधा महालक्ष्मी हैं, इसलिए उनका जन्म दूसरी अवस्था में हुआ, एक अंडे के रूप में, और आधा अंडा श्री गणेश के रूप में रहा Read More …