Shri Buddha Puja, You must become desireless (Belgium)

Shri Buddha Puja, “You must become desireless”. Deinze (Belgium), 4 August 1991. 4 अगस्त 1991, बेल्जियम आज, हम यहाँ बुद्ध की पूजा करने के लिए एकत्रित हुए हैं| जैसा कि आप जानते हैं कि बुद्ध एक राजा के पुत्र थे| और एक दिन वे एक बहुत ही गरीब आदमी, दुबले आदमी, बहुत ही उदास आदमी, को सड़क पर चलते हुए देख कर चकित रह गए | और वे उसे लेकर बहुत दुखी हुए| फिर उन्होंने एक आदमी देखा, जो कि बहुत बीमार था और मरने वाला था| फिर उन्होंने एक मृतक आदमी देखा और लोग उसे शमशान ले जा रहे थे| इस सबने उन्हें अत्यधिक व्याकुल कर दिया और वे इसके बारे में सोचने लगे और मनुष्यों में इन सब घटनाओं का क्या कारण है, खोजने लगे| सर्वप्रथम, वे इतने दयनीय या बीमार क्यों हो जाते हैं, या, वे इतनी कष्टपूर्ण तरीके से क्यों मृत्यु को प्राप्त होते हैं? अपनी खोज में उन्हें कारण मिल गया| वे पूरे विश्व में गोल-गोल घूमे, मुझे कहना चाहिए, मेरा मतलब है; उन्होंने उपनिषद पढ़े, उन्होंने पढ़े, बहुत से गुरुओं के पास गए, आध्यात्मिक शिक्षा के बहुत से स्थानों पर गए, बनारस, सब जगह वे गए| और अंततः, वे बरगद के पेड़ के नीचे बैठे थे, जब अचानक आदिशक्ति ने उनकी कुण्डलिनी जागृत की और उन्हें आत्म-साक्षात्कार प्राप्त हुआ| तब उन्हें बोध हुआ कि इन सबका कारण ‘इच्छा’ है| सहज योग में, अब हम समझ गए हैं कि बाकि सभी इच्छाएँ शुद्ध इच्छाएँ नहीं हैं| सर्वप्रथम, जो भी इच्छाएँ पूरी हुई हैं, हम उनसे संतुष्ट Read More …

Shri Buddha Puja: Gautama, The Lord of the Ego (morning) Barcelona (Spain)

                                   श्री बुद्ध पूजा  बार्सिलो(स्पेन)                                                                 20 मई,1989 आज हम यहां बुद्ध की पूजा करने के लिए एकत्रित हुए हैं। भगवान बुद्ध, जैसा कि आप जानते हैं, गौतम, जो एक राज परिवार में पैदा हुए थे, और फिर, वह एक तपस्वी बन गए, क्योंकि वह तीन प्रकार की समस्याओं को देखकर बहुत आहत हुए, जिनसे मानव पीड़ित है। और वह निष्कर्ष पर आया कि, ये तीनों प्रकार की समस्याएं इस कारण हैं क्योंकि हमारी इच्छाएं हैं। तो उन्होंने कहा कि, “यदि आप इच्छा रहित हो जाते हैं, तो आपके लिए कोई समस्या नहीं होगी।” इसलिए उन्होंने वेदों का अध्ययन किया, उन्होंने उपनिषदों का अध्ययन किया, उन्होंने सभी प्रकार की चीजों का अध्ययन किया। वह कई संतों और कई लोगों के पास गए और उन्हें उनका बोध नहीं मिला। वास्तव में वह एक अवतार थे। अवतार को भी एक अलग तरीके से प्राप्ति के बिंदु तक पहुंचना होता है: जैसे पूरी क्षमता को खोलना होता है। लेकिन अवतार में ज़बरदस्त क्षमता होती है, और जो दरवाज़े के बाहर की ओर खुलने पर खुद को अभिव्यक्त करती है। बुद्ध ने महसूस किया कि मनुष्य की सबसे बड़ी समस्या उसका अहंकार है। अपने अहंकार में वह चरम सीमा तक जाता है: एक छोर से दूसरे छोर तक। और इसलिए उन्होंने हमारे लिए पूर्णतया पिंगला नाड़ी पर काम किया, और इसे नियंत्रित करने Read More …

Shri Buddha Puja: He is the one who is in charge of your ego YMCA Camp Surf, San Diego (United States)

श्री बुद्ध पूजा : 23 जुलाई,1988 आज हमने बुद्ध जयंती मनाने का निश्चय किया है। यह बुद्ध का जन्म दिन है। सम्पूर्ण काल चक्र में बुद्ध का इस धरती पर आगमन, एक ऐसे समय में हुआ जो उनके आगमन के लिए बहुत महत्वपूर्ण था। उस समय, विशेष रूप से भारत में, हमारे यहाँ दो प्रकार के लोग थे।एक  जो बहुत ही कर्मकांडी थे, अत्यंत कड़क  तथा अनुशासित होने हेतु प्रयासरत थे । और दूसरे वे लोग थे जो, बहुत अधिक बंधन ग्रस्त थे एवं  परमात्मा के प्रति तथाकथित भक्तिभाव से परिपूर्ण  थे। इस तरह साधकों के क्षेत्र में  ये दो प्रकार के लोग विद्यमान  थे ।अतः यह आवश्यक था कि साधना की इन दोनो शैली का अंत  किया जाए। बुद्ध एवं महावीर को ,तात्त्विक रूप में, हनुमान तथा भैरव का दैवीय सहयोग प्राप्त  है ,जो कि,  जैसा कि  आप जानते हैं, गेब्रियल एवं संत माइकल हैं । जिस तत्व ने जन्म लिया था वह एक शिष्य का तत्व है । और इस तत्व का जन्म ,बहुत पहले  श्री राम के दो पुत्रों के रूप में हो चुका था। यह  तत्व  इस धरती पर लाया गया तथा  अवतरित हुआ। पहला , मानव के अहंकार पर विजय पाने के लिए। दूसरा  मानव के प्रति- अहंकार को जीतने के लिए। बुद्ध, जब उनका जन्म हुआ, उन्होंने पाया कि सभी जगह दुख -क्लेश व्याप्त था। और उनके अनुसार यह दुख- क्लेश हमारी इच्छाओं के कारण था। इसलिए इच्छा-रहित होना ही निर्वाण प्राप्त करने का सर्वोत्तम मार्ग  है।  वह इसी निष्कर्ष पर पहुँचे। लेकिन इच्छा-रहित Read More …