Talk to Sahaja Yogis: Dharma London (England)

                                                            धर्म सहज योगियों से बातचीत   लंदन (यूके), 5 अक्टूबर, 1978 वह, मध्य वाली वही पोषण करने वाली शक्ति है अर्थात वह शक्ति है जिसके द्वारा हम विकसित होते हैं, अर्थात हमें अनायास ही सहज रूप से अपना भरण-पोषण मिलता है। यह पोषण जो हमें एक मनुष्य के रूप में प्राप्त है, जब इसे हमारे भीतर मौजूद पांच तत्वों पर अभिव्यक्त होना होता है, तो स्रोत तो वहीं होता है लेकिन हमें इसके विभिन्न तत्वों के माध्यम से उस तक पहुंचना होता है। जब यह आदान-प्रदान होता है या, हम कह सकते हैं, जब हमें इस बल को बाहर लगाना होता है, तो वह इन पर धर्म की स्थापना के माध्यम से किया जाना है। किसी योग की तरह या, आप कह सकते हैं, कनेक्शन। जैसे आप कह सकते हैं, मान लीजिए कि सूर्य है। सूर्य प्रकाश का स्रोत है और प्रकाश का स्रोत इस पृथ्वी पर आया है जो पाँच तत्वों से बनी है। तो सूरज की किरणें तो आनी ही हैं, लेकिन जब वे अंदर आती हैं, इस आने की क्रिया में, तो क्या करती हैं? वे इस संसार को प्रकाशित करते हैं। लेकिन यह तभी संभव है जब धर्म हो, अर्थात प्रकाश हो, किरणें हों। किरणें कई चीजों से बाधित हो सकती हैं। यदि किरणें बाधित होती हैं, तो अ-धर्म होता है। तो धर्म का स्रोत, धर्म का प्रसार और अंततः पांच तत्वों पर अभिव्यक्ति एक पूर्ण चीज़ है जो भवसागर है। यह खेल हमारे भीतर चलता रहता है। हमारी उत्क्रांती की शक्ति जो प्रारंभ से ही कार्यरत Read More …