Shri Krishna Puja: Freedom Without Wisdom Is Dangerous New York City (United States)

08.06.1997 न्यू जर्सी, यू.एस. ए  श्री कृष्ण पूजा – स्वतन्त्रता  बिना सद्बुद्धि स्वतन्त्रता भयंकर है आज हमने श्री कृष्ण पूजा करने का निर्णय लिया है श्री कृष्ण की भूमि में, यद्यपि यह श्री कृष्ण की भूमि है लोग मुझसे पूछते हैं कि लोग आध्यात्मिक क्यों नहीं हैं? ऐसा कैसे है कि वे विभिन्न प्रकार  के खोज-प्रयासों में उलझ जाते हैं जो सत्य की ओर नहीं ले जाते हैं।  ऐसा क्यों है कि अमेरिका में लोग इतने सतर्क नहीं हैं कि वे पहचान सकें कि सच्चाई क्या है और उन्हें क्या पाना है? श्री कृष्ण का समय, जैसा कि आप जानते हैं, श्री राम से कम से कम दो हजार (साल) बाद था। और श्री राम ने बहुत से अनुशासनों का सृजन किया मानवों के अनुसरण करने के लिए जिन्हें उन्हें उत्थान के मार्ग पर पालन करना था।  समय के अनुसार सब कार्य होते हैं। इसलिए लोग बेहद हठी और अनुशासित थे,  और ऐसा हुआ कि लोगों ने सत्य के साथ संपर्क खो दिया। वे अपनी पत्नियों को छोड़ देते, अपनी पत्नियों के साथ बुरा व्यवहार करते,  श्री राम के नाम पर सभी प्रकार की बातें करते क्योंकि हमेशा मनुष्य कुछ ऐसा करने लगते हैं जो सही नहीं है। दूसरा पक्ष उन्होंने कभी नहीं देखा कि  कैसे राम, सीताजी के पीछे चले गये उन्हें खोजने के लिए, और उन्होंने  भयानक राक्षस रावण के साथ युद्ध किया अपनी पत्नी को वापस लाने के लिए।  तो दूसरा पक्ष लोग कभी नहीं देखते।केवल यह पक्ष उन्होंने देखा कि वह अपनी पत्नी के साथ बहुत Read More …