Christmas Puja: The Mother’s Culture Ganapatipule (भारत)

आज, हम उत्सव मना रहे हैं ईसा मसीह के जन्म का। ईसा मसीह का जन्म बहुत प्रतीकात्मक है, क्योंकि उनका जन्म इस तरह से हुआ था कि गरीब से गरीब व्यक्ति भी ऐसे पैदा नहीं होगा, एक अस्तबल में! और उन्हें उस बिस्तर में लिटा दिया गया जो सूखी घास से बना थाl  वह इस धरती पर आए लोगों को दिखाने के लिए कि, जो व्यक्ति अवतरण है, या जो एक उच्च विकसित आत्मा है, उसे शरीर के आराम की चिंता नहीं है। उनका संदेश इतना महान और इतना गहरा था, परन्तु उनके शिष्य थे जो तैयार नहीं थे उस युद्ध के लिए जो उन्हें लड़ना था। यही चीज़ कभी-कभी सहजयोग के साथ भी घटित होती है। उनके केवल 12 शिष्य थे, हमारे पास भी 12 प्रकार के सहजयोगी हैं, और वह सब, हालांकि प्रयास करते हैं स्वयं को ईसा मसीह के प्रति समर्पित करने का, जाल में फंस जाते हैं, उनमें से कुछ, सांसारिक आकांक्षाओं के या अपनी स्वयं की लालसाओं के।  उनका प्रेम और क्षमा का संदेश आज भी वैसा ही है। सभी के द्वारा प्रचारित किया गया, सभी संतों, सभी अवतरणों, सभी पैगम्बरों द्वाराl उन सभी ने प्रेम और क्षमा के बारे में बात की है। यदि इसे चुनौती दी गई या लोगों को लगा कि यह काम नहीं करेगा, तो उनसे कहा गया, वे विश्वास करें उनकी कही बातों पर। परन्तु वे साधारण लोग थे, उन दिनों में, इसलिए उन्होंने उनकी बात मानी। उनमें से कुछ निश्चित रूप से बहुत अच्छे थे, उनमें से कुछ आधे Read More …